रामनगर में पाँच राज्यों की वन्यजीव संरक्षण बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मंथन…

रामनगर
रामनगर में World Wide Fund for Nature (WWF) द्वारा एक महत्वपूर्ण साझा भूदृश्य संरक्षण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के वन अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में NTCA, भारतीय वन्यजीव संस्थान और विभिन्न वन प्रभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कंजर्वेशन लैंडस्केप को मजबूत करना और बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के समाधान पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।

वन मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पाँचों राज्यों के बीच समन्वय बनाकर वन्यजीव संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने नई तकनीकों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी।

बैठक में विभिन्न राज्यों से आए अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। बढ़ते संघर्ष के कारण हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त की गई और इसके समाधान के लिए संयुक्त रणनीति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *