ग्रामीणों का आरोप- शिकायतों के बाद भी नहीं बनी पुलिया, जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल

रुड़की के दौड़ बसी गांव में पुलिया निर्माण नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में यह रास्ता पूरी तरह पानी से भर जाता है, जिससे गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। बच्चों को स्कूल और लोगों को अपने काम पर जाने में कठिनाई होती है।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक और सांसद को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। पुलिया नहीं होने के कारण समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना चुनौती बन जाता है।

लोगों ने प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनका विरोध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *