देहरादून में बारिश से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, हर पल रखी जा रही हालात पर नजर

देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों के बीच जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) चौबीसों घंटे कार्य कर रहा है। यहां से जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

भारी बारिश, भूस्खलन, जलभराव और सड़क अवरोध जैसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) लगातार सक्रिय है। प्रशासन विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर लोगों को समय पर राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप सेवा भी शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें ताकि राहत कार्य में देरी न हो।

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग अलर्ट मोड में हैं। नोडल अधिकारियों की तैनाती से शिकायतों का तेजी से समाधान किया जा रहा है और हर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *