नैनीताल: 14 जून को होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराई जाएगी।
जनपद में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।
डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे सीसीटीवी कैमरे, जैमर और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि कैंची धाम के स्थापना दिवस को देखते हुए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।