देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को एक हत्याकांड में फंसाने की कथित साजिश के मामले में दून पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला 5 जनवरी 2026 का है, जब गौतम ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए।
पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद पर्याप्त साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।