123 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाएगा नैनीताल का माँ नन्दा देवी महोत्सव

नैनीताल का ऐतिहासिक माँ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव इस वर्ष भी पूरे धार्मिक उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 16 से 23 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री राम सेवक सभा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

डॉ. ललित तिवारी ने बताया कि वर्ष 1903 में शुरू हुआ यह महोत्सव आज उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वर्ष 1926 से श्री राम सेवक सभा लगातार इस आयोजन का संचालन कर रही है।

महोत्सव के दौरान कदली दल यात्रा, प्रतिमा स्थापना, कन्या पूजन, विश्व शांति हवन, महाभंडारा और पारंपरिक डोला नगर भ्रमण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए 23 समितियों का गठन किया गया है। प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की जबकि संचालन जगदीश बवाड़ी ने किया। सभा के पदाधिकारियों ने सभी शहरवासियों से महोत्सव में भागीदारी की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *