प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर आया हरेला पर्व, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया पौधरोपण

लोकपर्व हरेला के अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति सदियों से प्रकृति के संरक्षण का संदेश देती रही है। हरेला पर्व इसी परंपरा का प्रतीक है, जो हमें पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व का एहसास कराता है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। समाज के हर वर्ग को आगे आकर पौधरोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

गणेश जोशी ने लोगों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी न समझें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित पौधे ही भविष्य में पर्यावरण संरक्षण का मजबूत आधार बनेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि यदि प्रदेशवासी हरेला पर्व के संदेश को अपनाते हुए पौधरोपण को जनआंदोलन बनाएंगे, तो उत्तराखंड आने वाले वर्षों में और अधिक हरा-भरा तथा पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध राज्य बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *