निशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में स्थित टांडा भनेड़ा गांव में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर लोगों के लिए राहत लेकर आया। हंस फाउंडेशन, हरिद्वार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में आसपास के कई गांवों के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। कई मरीजों को समय रहते आंखों की समस्याओं का पता चला, जिससे उन्हें आगे के इलाज के लिए उचित मार्गदर्शन मिल सका।

शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि गांव में इस तरह की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होना उनके लिए बेहद फायदेमंद है। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के इलाज का अवसर मिलता है।

आयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद अनीस ने कहा कि उनकी कोशिश है कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जनहित में इस तरह के निशुल्क शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने आयोजन समिति और हंस फाउंडेशन का धन्यवाद किया तथा ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *