नैनीताल में विकास योजनाओं को लेकर नगर पालिका सक्रिय, सभी वार्डों के निर्माण कार्यों पर हुई चर्चा

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका निर्माण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार किया गया।

बैठक में बताया गया कि सभी 15 वार्डों में 5-5 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। कई स्थानों पर काम जारी है, जबकि शेष वार्डों में जल्द कार्य शुरू किए जाएंगे।

निर्माण समिति अध्यक्ष शीतल कटियार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन वार्डों में कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, वहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द निर्माण शुरू कराया जाए।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैठक में निर्माण समिति के सदस्यों और नगर पालिका कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने शहर के समग्र विकास के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *