सात डॉक्टरों के तबादले से खटीमा में सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की

ऊधम सिंह नगर: खटीमा नागरिक चिकित्सालय से सात डॉक्टरों के तबादले के बाद इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अस्पताल पहले से ही पर्याप्त डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में सात डॉक्टरों का एक साथ तबादला मरीजों के इलाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। उन्होंने सरकार से जनहित में आदेश वापस लेने की मांग की।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज कन्याल ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए, न कि पहले से कम संसाधनों वाले अस्पतालों से डॉक्टरों को हटाना चाहिए। उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय बताया।

पीसीसी सदस्य उमेश सिंह राठौड़ उर्फ बॉबी राठौर ने कहा कि यदि सरकार ने इस मामले में जल्द कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे पर पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *