रुड़की: मंगलौर के लंढोरा रोड पर स्थापित सहारा नर्सिंग होम का उद्घाटन समारोह उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने भाग लिया और अस्पताल की इस पहल की सराहना की।
निदेशक डॉ. फरमान फारूकी ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य केवल इलाज करना नहीं बल्कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मानवीय व्यवहार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा।
डॉ. अमन फारूकी ने बताया कि अस्पताल में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए भी अनुभवी चिकित्सकों की टीम कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में विभिन्न प्रकार की मेडिकल जांच, स्वास्थ्य परीक्षण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को कम समय में बेहतर इलाज और उचित परामर्श देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि यह नर्सिंग होम आने वाले समय में रुड़की क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।