देहरादून: भाजपा ने सोमवार को देहरादून में संगठनात्मक बैठक आयोजित कर SIR अभियान को सफल बनाने की दिशा में व्यापक चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में दूसरे चरण के मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कई पात्र मतदाता अब भी मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं और उन्हें जोड़ना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि BLA-1 कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6 भरवाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।