जंतर-मंतर विवाद पर मंगलौर में कांग्रेस का विरोध, विधायक काज़ी निजामुद्दीन बोले- छात्रों की आवाज नहीं दबेगी

रुड़की: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस ने मंगलौर में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। विधायक काज़ी निजामुद्दीन के नेतृत्व में निकले कैंडल मार्च में हजारों लोगों की मौजूदगी देखने को मिली।

मार्च की शुरुआत मंगलौर पुलिस चौकी से हुई और बस अड्डे तक शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर छात्रों के प्रति समर्थन जताया और सरकार से जवाब मांगा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि किसी भी लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं माना जा सकता।

काज़ी निजामुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं और छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों पर अन्याय होगा तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रखेगी।

मंगलौर में आयोजित यह कैंडल मार्च जंतर-मंतर की घटना के विरोध का एक बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भी इस प्रदर्शन को लेकर लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *