जनसुनवाई व्यवस्था हो रही मजबूत, समाधान दिवस में 170 तक शिकायतों पर हुई कार्रवाई

देहरादून: देहरादून में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार 164 से 170 शिकायतों को चिन्हित कर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में सभी विभागों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने बताया कि इस बार भूमि विवाद और सीमांकन संबंधी मामलों में कमी आई है, जबकि अन्य प्रशासनिक और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें अधिक संख्या में सामने आई हैं। इन सभी मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में GIS मैपिंग लागू होने के बाद भूमि रिकॉर्ड अधिक सटीक और डिजिटल होगा। इससे जमीन से जुड़े विवादों का समाधान आसान होगा और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ तेजी से मिल सकेगा।

डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है और भविष्य में भी तकनीक के माध्यम से सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *