माटी कला बोर्ड में प्रतिनिधित्व की मांग तेज, प्रजापति समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

माटी कला बोर्ड में हाल ही में हुई नियुक्तियों को लेकर प्रजापति (कुम्हार) समाज में असंतोष बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज के लोगों ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि बोर्ड में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जो इस परंपरागत कला से जुड़े ही नहीं हैं। इससे कुम्हार समाज के हितों को नुकसान पहुंच सकता है।

समाज के नेताओं ने सरकार से मांग की कि इन नियुक्तियों की समीक्षा की जाए और कुम्हार समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *