रामनगर। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रामनगर सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। मंत्री ने अस्पताल परिसर के टॉयलेट और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर की।
उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार व्यवस्थाएं बनी रहीं तो मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।