पर्यटकों को मिलेगा शांत माहौल, नैनीताल की माल रोड पर लागू होगा नो हॉर्न नियम

नैनीताल: नैनीताल आने वाले पर्यटकों को अब पहले से अधिक शांत और सुकूनभरा माहौल मिलने वाला है। जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि 1 अगस्त 2026 से माल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

इस निर्णय को लागू करने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने शहर में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। स्थानीय व्यापारियों, टैक्सी चालकों, नाव संचालकों और अन्य संगठनों को भी इस पहल का हिस्सा बनाया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ उत्तराखंड मोटरयान नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह कदम केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं बल्कि नैनीताल के पर्यावरण, पर्यटन और नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *