विकासनगर में जन संघर्ष मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पर बड़ा हमला बोला है।
मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि दलिया-सत्तू और अन्य राशन इतना खराब है कि “इंसान तो क्या जानवर भी नहीं खा रहे।”
नेगी के अनुसार, यह सामग्री केंद्रीय भंडार, मसूरी के माध्यम से सप्लाई की जाती है और गर्भवती महिलाओं व बच्चों को दी जाती है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई केंद्रों में यह राशन सड़ रहा है, क्योंकि लोग इसे लेने से बच रहे हैं।
मोर्चा ने सरकार से पारदर्शिता और जांच की मांग की है।