पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे। सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती के चलते क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सीमा पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हर वाहन और व्यक्ति की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच गुरुद्वारे में सकारात्मक वार्ता जारी है, जिससे स्थिति को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।