श्री हनुमानगढ़ी नेमिशरण्य, सीतापुर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत पावन दास जी महाराज के रुड़की आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक जयघोष और भक्ति का माहौल बना रहा।
महंत जी ने कहा कि आज पूरे देश में खाटू श्याम बाबा की भक्ति तेजी से बढ़ रही है। युवाओं का सनातन संस्कृति की ओर बढ़ता रुझान समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म और संस्कारों को जीवन में अपनाने की अपील की।
उन्होंने बताया कि नेमिशरण्य केवल एक तीर्थ नहीं बल्कि सनातन धर्म की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और धार्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।
महंत पावन दास जी ने दिसंबर में होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और वैदिक महायज्ञ में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कथा का आयोजन आध्यात्मिक जागरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों को लगातार आयोजित करने की इच्छा जताई।