प्रवेश में छात्रों की मदद के लिए आगे आए छात्र संगठन, एमबीपीजी कॉलेज में लगाए सहायता काउंटर

हल्द्वानी:
एमबीपीजी कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के बीच छात्र संगठनों ने नए विद्यार्थियों की मदद के लिए अपने-अपने सहायता काउंटर लगाए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई और निर्दलीय छात्र नेताओं ने प्रवेश से जुड़ी जानकारी देने और छात्रों की सहायता के लिए कैंप लगाए हैं।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार 14 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। अब देखना होगा कि अंतिम तिथि तक कितने छात्र-छात्राएं एमबीपीजी कॉलेज में दाखिला ले पाते हैं। कॉलेज प्रशासन लगातार विद्यार्थियों से समय पर प्रवेश लेने की अपील कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *