रुड़की:
महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी ने दहियाकी स्थित शिव मंदिर से जुड़े विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से वह मंदिर में सेवा कर रहे थे और मंदिर के विकास कार्य भी कराए गए।
महंत ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई की रात कुछ लोगों ने मंदिर में पहुंचकर उनके साथ अभद्रता की और मंदिर छोड़ने के लिए दबाव बनाया। उन्होंने इस मामले में पुलिस और अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, न्याय नहीं मिलने पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने संत समाज के साथ देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।