उत्तराखंड में बीजेपी के सातों मोर्चे सक्रिय, युवाओं और महिलाओं से संवाद पर जोर: कुंदन परिहार

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के सभी सातों मोर्चे पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा नए युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री भी प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं से लगातार सीधा संवाद कर रहे हैं। वहीं महिला मोर्चा को भी सम्मेलन और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रिय किया गया है।

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चों को भी पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बैठकें एवं सम्मेलन आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश महामंत्री ने विश्वास जताया कि पार्टी के सभी मोर्चे पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में काम कर रहे हैं और आगामी सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *