टिहरी: सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को प्रशासन की चेतावनी, आगे भी जारी रहेगा अभियान

टिहरी गढ़वाल: कीर्तिनगर के चौरास में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सरकारी भूमि की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मिलने पर पहले नियमानुसार नोटिस दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई कर भूमि को कब्जामुक्त कराएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *