देहरादून:
उत्तराखंड भाजपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नई दिल्ली में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें संगठन को और मजबूत बनाने तथा चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में होने वाली इस बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, पिछली विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों का विश्लेषण कर उन्हें जीतने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर मजबूत दावेदारी सुनिश्चित करना है।