नैनीताल: डीएसबी परिसर में पौधारोपण, कुलपति राजीव मोहन पंत बोले—प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी जरूरी…

नैनीताल के डीएसबी परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय सिलचर (असम) के कुलपति प्रो. राजीव मोहन पंत ने हिस्सा लिया।

उन्होंने प्रोफेसरों और स्टाफ के साथ मिलकर बुरांश और पदम के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रो. पंत ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि बुरांश उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है, जबकि पदम धार्मिक और पारिस्थितिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस दौरान कई वरिष्ठ प्रोफेसरों और कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *