देहरादून में विकास कार्यों की समीक्षा, वंचित बच्चों के कार्यक्रम की हुई सराहना

देहरादून में ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने नारी निकेतन, साधुराम इंटर कॉलेज परिसर और कोरोनेशन अस्पताल की बहुमंजिला पार्किंग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को संतोषजनक बताया।

उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी कर ली गई हैं और संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर दी गई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने साधुराम इंटर कॉलेज में शुरू किए गए नवाचार कार्यक्रम की सराहना की, जिसमें वंचित और भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा और विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *