ऑपरेशन प्रहार का असर: STF ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में काशीपुर से आरोपी दबोचा

देहरादून: उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता मिली है। टीम ने काशीपुर से फईम अहमद को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से .32 बोर की सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 09 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने शाहजहांपुर से फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाया था। एसटीएफ इस मामले में पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 15 अवैध हथियार, 350 से अधिक कारतूस और कई फर्जी लाइसेंस जब्त किए गए हैं।

एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि फर्जी लाइसेंस रखने वाले लोग कानून से नहीं बच पाएंगे। उन्होंने ऐसे सभी लोगों से स्वेच्छा से लाइसेंस सरेंडर करने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से भी संदिग्ध लाइसेंस की जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुखबिर की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *