रुड़की: स्मार्ट मीटरों को लेकर रुड़की में शुरू हुआ विरोध अब जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। सत्ती और सोत मोहल्ले के लोगों ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए क्षेत्र में पहुंची थी। हालांकि स्थानीय नागरिकों ने इसका विरोध करते हुए टीम को काम नहीं करने दिया, जिसके चलते विभागीय कर्मचारी वापस लौट गए।
इसके बाद दोनों वार्डों के लोगों ने एकजुट होकर मंत्री प्रदीप बत्रा के कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटरों को लेकर अभी भी कई सवाल अनुत्तरित हैं और बिना जनसहमति के इन्हें लगाया जाना उचित नहीं होगा।
मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उचित स्तर पर मामले को उठाने का भरोसा दिलाया है।