लोकसमस्या निवारण कैम्प में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल…

फरजाना बेगम ने जताई नाराजगी, जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर

रुड़की/मंगलौर:
मंगलौर में आयोजित लोकसमस्या निवारण कैम्प में क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम की अध्यक्षता में हुआ।

कैम्प के दौरान कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहे, जिस पर फरजाना बेगम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि सरकार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *