चमोली में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरने से चार यात्रियों की मौत…

कैल नदी से निकाले गए शव, घायलों का उपचार जारी

देवाल/चमोली:
देवाल क्षेत्र के कुनार गांव के पास गुरुवार को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन के कैल नदी में जा समाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस, डीडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान एक महिला और एक बच्चा वाहन से बाहर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। दोनों घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।

रेस्क्यू टीमों ने नदी किनारे व्यापक तलाशी अभियान चलाकर चार शव बरामद किए हैं। प्रशासन वाहन में सवार लोगों की सही संख्या का पता लगाने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *