हरिद्वार
हरिद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह निर्दोष हैं और जांच के बाद यह साबित हो जाएगा।
प्रेस क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामलों में अदालत ने राहत दी है और बाकी मामलों में भी उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।
राठौड़ ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी प्रकार की गलत बयानबाजी नहीं की और न ही किसी ऑडियो या वीडियो के जरिए किसी को बदनाम किया।
उन्होंने कहा कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश रची गई है, लेकिन वे सच्चाई के साथ खड़े हैं।
राजनीतिक भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि वे सक्रिय हैं और चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
उर्मिला सनावर से जुड़े विवाद के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और अब सभी की नजर जांच के परिणाम पर टिकी है।