कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजामों के बीच चम्पावत में परीक्षा संपन्न, 62.95% उपस्थिति दर्ज…

चम्पावत जिले में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा रविवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पहले से ही व्यापक रणनीति तैयार की थी।

जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए, जिनमें 4 चम्पावत और 6 लोहाघाट में बनाए गए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए थे, साथ ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। धारा 163 भी प्रभावी रूप से लागू रही।

कुल 3417 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2151 ने परीक्षा दी, जबकि 1266 अनुपस्थित रहे। प्रशासन के अनुसार परीक्षा पूरी तरह व्यवस्थित और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *