भाजपा नेता सुबोध राकेश बोले- अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

रुड़की: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कथित विवादित बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने इस पूरे प्रकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी वर्ग के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा सही दिशा में उठाया गया कदम है। कानून अपना काम कर रहा है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सुबोध राकेश ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी बात की है और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए कानून का सख्ती से पालन होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *