नैनीताल: लोक भवन नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी की महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक नैनीताल के ऐतिहासिक विकास, राजभवन निर्माण और सामाजिक परिवर्तन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर AI Heritage & Tourism App का भी लोकार्पण किया गया, जो उत्तराखंड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।
राज्यपाल ने कहा कि विरासत हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है, जबकि तकनीक हमें भविष्य की दिशा दिखाती है। दोनों का संतुलन ही विकसित भारत की असली पहचान है।
उन्होंने कहा कि लोक भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
कार्यक्रम में कई शिक्षाविद, अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और इस पहल की सराहना की।