जिला बार एसोसिएशन ने उठाई शहर की अहम समस्याएं, कुमाऊँ आयुक्त ने दिया शीघ्र समाधान का भरोसा

नैनीताल में ट्रैफिक जाम और न्यायालय परिसर से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्य सचिव दीपक रावत से मिला। बार अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शहर की मौजूदा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को समय पर न्यायालय पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।

अधिवक्ताओं ने यातायात व्यवस्था में सुधार और न्यायालय परिसर से जुड़ी प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव आयुक्त के समक्ष रखे। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग भी की।

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द प्रभावी समाधान निकालने की बात कही।

इस अवसर पर कमल सुयाल, नीरज गोस्वामी, राकेश सुयाल, दयाकिशन पोखरिया, शिवांशु जोशी, नवीन भट्ट, मुकेश कुमार, सरिता बिष्ट, जया आर्या सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *