नैनीताल नगर पालिका एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नगर पालिका के सभासदों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
सभासदों का कहना है कि नगर में विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी है और कई महत्वपूर्ण योजनाएं ठप पड़ी हुई हैं। इसके अलावा निविदा प्रक्रिया और खरीद कार्यों में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं।
प्रदर्शनकारी सभासदों ने कहा कि प्रशासन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहा है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।