देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में इतिहास रचा, पहली बार महिला कैडेट्स ने किया कदमताल

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन शनिवार को हुआ। चैटवुड भवन परिसर में कंपनी सार्जेंट मेजरों के पहुंचने के साथ ही इस गौरवशाली समारोह की शुरुआत हुई।

इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बतौर मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी परेड की सलामी ली।

इस बार कुल 515 कैडेट्स ने सैन्य जीवन में प्रवेश किया, जिनमें 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट शामिल हैं। परेड का सबसे खास आकर्षण यह रहा कि पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने पुरुष कैडेट्स के साथ कदमताल करते हुए इतिहास रच दिया।

सम्मान एवं पुरस्कार:

  • विशाल कुमार को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और गोल्ड मेडल
  • प्रिंस राज को सिल्वर मेडल
  • तेजस भट्ट को ब्रॉन्ज मेडल
  • ऋषभ मिश्रा (TGC) को सिल्वर मेडल
  • बोध राज थापा (SCO) को सिल्वर मेडल
  • करण पांडे (TES) को सिल्वर मेडल
  • बांग्लादेश के ज़ैफ सादिद अल्वी को बेस्ट फॉरेन कैडेट

यह परेड भारतीय सेना में बढ़ते समावेशन और सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *