नैनीताल। बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस के अवसर पर सरोवर नगरी के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। पाषाण देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां पूजा-अर्चना के साथ भक्तों को प्रसाद के रूप में मालपुआ वितरित किया जा रहा है।
इसके अलावा हनुमान गढ़ी में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिरों में गूंजते भजन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
भक्तों का मानना है कि इस दिन पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।