साबिर पाक दरगाह के नाम पर बनी नई समिति विवादों में, प्रशासन करेगा गहन जांच

रुड़की: विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक में नई समिति के गठन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। “अंजुमन ए खुद्दाम ए आस्ताना साबिर पाक समिति” नाम से सामने आए विजिटिंग कार्ड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

समिति के कार्ड में पंजीकरण संख्या के साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के नाम प्रकाशित किए गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समिति को दरगाह प्रशासन से कोई अधिकृत स्वीकृति प्राप्त नहीं है।

स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, बिना प्रशासनिक अनुमति के समिति का गठन नियमों के अनुरूप नहीं माना जा सकता। उनका कहना है कि इससे दरगाह आने वाले जायरीन के बीच भी भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

मामला RTI के जरिए सामने आने के बाद दरगाह प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है और सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *