लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए समय पर भरें EF Form, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अपील

रुड़की: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत रुड़की प्रशासन मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्रशासन ने नागरिकों से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर पहुंचकर निर्वाचन गणना प्रपत्र (EF Form) का वितरण और संग्रह कर रहे हैं। इसके अलावा मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और समय सीमा की जानकारी भी दी जा रही है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि यदि उनका प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हुआ है तो जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ से संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक का विवरण समय पर मतदाता सूची में दर्ज करना है। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी समय पर EF Form भरने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *