राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैण्डखाल एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल में कर्मचारियों की कथित लापरवाही और अनियमित ड्यूटी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
युवक मंगल दल के अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कई महीनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की जा रही थी, लेकिन कर्मचारियों की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। 4 जुलाई को निरीक्षण के दौरान हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के स्थानांतरण की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।